ऊँचाहार में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा में रणनीति तेज, OBC मोर्चा के प्रांतीय मंत्री ने संभाली कमान

ऊँचाहार रायबरेली (एनपीआर)। स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल ने चुनाव को पूरी मजबूती से लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। अपने ऊँचाहार स्थित कार्यालय में पार्टी उम्मीदवार अवनीश पटेल के साथ बैठक कर उन्होंने विस्तृत चुनावी रणनीति तय की और लक्ष्य हासिल करने की रूपरेखा तैयार की। बैठक में आगामी स्नातक निर्वाचन को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त करने पर विशेष जोर दिया गया। ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में सक्रियता बढ़ाने, मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का आह्वान किया।अभिलाष चंद्र कौशल ने कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा, एकता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निर्धारित लक्ष्य की दिशा में सामूहिक प्रयास करने की अपील की।बैठक में प्रमुख रूप सेराजा जितेन्द्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राज कुमार तिवारी, मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, एडवोकेट धर्मेश पाठक, सुनील मौर्या, अरविंद शर्मा, सुनील त्रिपाठी, रामू तिवारी, गिरधारी सोनी, राजू सोनी, विनीत कौशल, पवन पाल, अजय यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष कौशल समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial