ऊंचाहार रायबरेली (एनपीआर)। सलोन मार्ग स्थित एक स्क्रैप गोदाम में बीती रात लगभग साढ़े 10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, पास से गुजर रही एक बारात में आतिशबाज़ी के दौरान निकली चिंगारी गोदाम में रखे स्क्रैप पर गिर गई, जिससे आग तेज़ी से फैल गई। कुछ ही मिनटों में पूरा गोदाम लपटों की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
ऊंचाहार: बारात की आतिशबाज़ी से स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
