स्मार्ट मीटर के नाम पर वसूली का आरोप, ग्रामीणों के हंगामे पर लौटाए गए रुपये

लालगंज (रायबरेली)। पूरे कालिका बख्श का पुरवा मजरे ऐहार गांव में स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निजी कंपनी के दो कर्मचारियों ने पुराने मीटर में खराबी बताकर स्मार्ट मीटर लगाने के बदले एक-एक हजार रुपये की मांग की। बताया गया कि कुछ ग्रामीणों से रुपये भी वसूले गए।ग्रामीणों के अनुसार जब उन्होंने इस वसूली का विरोध किया तो कर्मचारियों ने बिजली चोरी का मामला दर्ज कराने की धमकी दी, जिससे गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों के दबाव के बाद कर्मचारियों ने वसूले गए रुपये वापस कर दिए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।गांव निवासी संतोष कुमार, पप्पू, पिंटू साहू व बाबू ने रुपये वसूले जाने की पुष्टि की है। मामले पर एसडीओ शिवम वर्मा ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है और जांच कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial