श्री फाउंडेशन के तत्वावधान में विशाल नेत्र शिविर: 450 लोगों ने कराई जांच, जरूरतमंदों को मिले चश्मे और दवाइयां

श्री फाउंडेशन के तत्वावधान में भीरा गोविंदपुर में विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर, 450 लोगों की हुई जांच

72 मरीज ऑपरेशन के लिए चिह्नित, जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा और दवाइयां वितरित

रायबरेली। सरेनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डलमऊ ब्लॉक के भीरा गोविंदपुर स्थित पंचायत भवन में श्री फाउंडेशन के तत्वावधान में विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सरेनी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी एवं श्री फाउंडेशन की उपाध्यक्ष समाजसेवी सुधा द्विवेदी ने किया। शिविर में साईं आई हॉस्पिटल कानपुर की विशेषज्ञ टीम ने लगभग 450 लोगों की आंखों की जांच की, जिसमें 72 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया।

चिह्नित मरीजों का ऑपरेशन साईं आई हॉस्पिटल कानपुर के नेत्र सर्जन डॉ. आलोक तिवारी द्वारा किया जाएगा। शिविर में जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही सभी लोगों की आंखों की जांच भी मुफ्त में की गई। आयोजकों के अनुसार, ऑपरेशन के बाद मरीजों को निःशुल्क चश्मे और दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।

इस अवसर पर सुधा द्विवेदी ने कहा कि श्री फाउंडेशन का उद्देश्य क्षेत्र के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नेत्र शिविरों का आयोजन लगातार जारी रहेगा, जब तक क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति आंखों की समस्या के कारण उपचार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सरेनी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को आंखों की बेहतर देखभाल और उचित उपचार उपलब्ध कराना उनका प्रयास है।

सुधा द्विवेदी ने कहा कि श्री फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ‘दादा श्री’ गरीबों और असहाय लोगों की मदद करना तथा उनके सुख-दुख में साथ खड़ा रहना अपना कर्तव्य मानते हैं। इसी भावना के साथ संस्था निरंतर जनसेवा के कार्य कर रही है।
दिल्ली के जंतर मंतर पर 1 नवंबर को होने वाले कांग्रेस के आंदोलन के बारे में बोलते हुए सुधा द्विवेदी ने बताया की 1 नवंबर को पूरे देश से कांग्रेस के कार्यकर्ता तथा इंडिया एयरलाइंस के लोग दिल्ली में इकट्ठा होंगे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर रहेंगे अब ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा साथ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की भी विदाई सुनिश्चित है

शिविर में आरपी वर्मा, धीरज पासवान, अयोध्या पाल, मनोज मौर्य, श्रीपाल, बीडीसी विनोद पटवा, शीलू पटवा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial