सरेनी में दिखाई राजनीतिक सक्रियता, ऊंचाहार विधानसभा का प्रभार संभालते ही तेज हुआ जनसंपर्क

लालगंज रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। प्रदेश में चल रही एसआईआर (मतदाता सूची शुद्धिकरण) प्रक्रिया को समाजवादी पार्टी ने प्राथमिकता देते हुए बूथ स्तर तक अभियान तेज कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीए प्रहरी के रूप में नियुक्त कार्यकर्ता गांव–गांव जाकर मतदाता सूची के सत्यापन में जुटे हैं। इसी क्रम में ऊंचाहार विधानसभा प्रभारी मनीष देव पाल की सक्रियता सबसे अधिक देखने को मिल रही है।मनीष देव पाल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में खुद पहुंचकर मतदाताओं से संवाद स्थापित कर रहे हैं और बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर एसआईआर फॉर्म भरवाने का कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से क्षेत्रवासियों में इस प्रक्रिया को लेकर जागरूकता बढ़ी है।इसी क्रम में बीते दिन जनपद के एसआईआर प्रभारी रामवृक्ष यादव के सरेनी आगमन पर मनीष देव पाल व उनके साथियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव भी मौजूद रहे। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने एसआईआर अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।पिछले कुछ महीनों में मनीष देव पाल ने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया है। जरूरतमंदों की सहायता, युवाओं को खेलों से जोड़ने के प्रयास और ई-रिक्शा लाउडस्पीकर के माध्यम से गांव–गांव प्रचार जैसे कार्यों ने उनकी लोकप्रियता को बढ़ाया है। उनके बढ़ते जनसंपर्क को देखते हुए राजनीतिक हलकों में उनकी दावेदारी को भी मजबूती मिलती दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial