रायबरेली। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद (आरएसपी) रायबरेली की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए डलमऊ नगर पंचायत के चौरासी नगर निवासी अंकिल दीक्षित को जिला आंदोलन प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया है। संगठन के जिला अध्यक्ष सुधीर तिवारी ने उनकी नियुक्ति की घोषणा करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।जिला अध्यक्ष सुधीर तिवारी ने कहा कि अंकिल दीक्षित की ओजस्वी वाणी, अडिग संकल्प और संघर्षशील कार्यशैली संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और समाजहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में उनकी भूमिका अहम रहेगी।नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अंकिल दीक्षित को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन जनहित के मुद्दों पर और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करेगा।
राष्ट्रीय सवर्ण परिषद में अंकिल दीक्षित को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला आंदोलन प्रभारी
