रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर शारदा नगर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा: तीन की मौत
