चौहट्टा की बेटी उम्मे हबीबा बनी युवाओं के लिए प्रेरणा
डलमऊ (रायबरेली)। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में छठवां स्थान प्राप्त कर डलमऊ कस्बे का नाम रोशन करने वाली चौहट्टा मोहल्ला निवासी छात्रा उम्मे हबीबा को सम्मानित करने के लिए पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्रा को फूल-माला एवं बुके देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक ने कहा कि उम्मे हबीबा की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। छात्रा की इस उपलब्धि से अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी। उम्मे हबीबा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया। इस मौके पर मनोज सिंह, परवेज खान,फिरोज आलम, शोहराब अली, सतीश जायसवाल, कामरान हुसैन, राहुल सिंह, सनी सिंह, जितेंद्र सोनकर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
