दो बाइकों की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल

रायबरेली। जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में बांदा-बहराइच हाईवे पर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार बाराबंकी जनपद के कोडर गांव निवासी अनुज कुमार अपनी पत्नी अंजू के साथ मोटरसाइकिल से ससुराल जा रहे थे। शाम करीब 8 बजे शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पिपरी पुल के पास उनकी बाइक दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनुज की पत्नी अंजू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसे में अनुज कुमार तथा दूसरी बाइक सवार दत्तगंज निवासी महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial