रायबरेली में कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय का भव्य नागरिक अभिनंदन, राहुल गांधी पर साधा निशाना

रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का शनिवार को शहर स्थित फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के सभागार में भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयानों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग पहलगाम आतंकी हमले पर सवाल उठा रहे थे, वही अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली वृद्धि को लेकर विलाप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है।राहुल गांधी द्वारा एक वर्ष के भीतर सरकार गिरने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के बयान केवल राजनीतिक भ्रम फैलाने के लिए दिए जा रहे हैं और प्रदेश सरकार पूरी मजबूती के साथ जनता की सेवा कर रही है।वहीं दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने मंत्री का फूल-मालाओं और स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया। सभागार में मौजूद लोगों ने उनका अभिनंदन करते हुए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial