यूपी पुलिस में 25 हजार भर्तियां, दिसंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

लखनऊ (एनपीआर नेटवर्क)। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में नौकरी का इंतज़ार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रदेश सरकार दिसंबर माह से लगभग 25 हजार पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर बताया कि सिपाही के करीब 22 हजार पदों पर होने वाली यह भर्ती नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ), पीएसी की महिला वाहिनियों, सशस्त्र पुलिस और घुड़सवार पुलिस के रिक्त पदों को भरने के लिए की जाएगी।इसके अलावा कारागार विभाग में जेल वार्डर के लगभग 2800 रिक्त पद भी इसी प्रक्रिया के तहत भरे जाएंगे। भर्ती बोर्ड का कहना है कि यह बड़ा अभियान प्रदेश के युवाओं को पुलिस विभाग में सेवा का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial