रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। सिविल लाइन ओवरब्रिज से उतरते समय एक तेज़ रफ्तार चारपहिया वाहन ने स्कूटी सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और तड़पने लगे।यह दुर्घटना पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। उसी समय एसपी ऑफिस के मुख्य गेट के सामने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ लगाई। होमगार्डों ने घायल दंपति को सड़क से उठाकर किनारे सुरक्षित स्थान पर लिटाया और एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही कुछ ही मिनटों में 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।होमगार्डों की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और मानवता की क्षेत्र में हर तरफ सराहना हो रही है। उनकी समय रहते की गई मदद से घायल दंपति की जान बच सकी।
रायबरेली में होमगार्डों की मानवता ने बचाई घायलों की जान
