रायबरेली में कानून को चुनौती? ग्रामीणों ने युवक को बनाया बंधक

बछरावां (रायबरेली)। बछरावां से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला बछरावां थाना क्षेत्र के गुरबख्श खेड़ा मजरे जीगो गांव का है।जहां ग्रामीणों द्वारा एक युवक को कथित तौर पर तालिबानी सजा दी गई।वायरल वीडियो में युवक घायल अवस्था में खून से लथपथ दिखाई दे रहा है। आरोप है कि ग्रामीणों ने उसे पकड़कर बंधक बना लिया और मारपीट की। वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी और ग्रामीण युवक को बंधक बनाकर बैठाए थे।वीडियो में युवक अपने एक दोस्त के साथ गांव आने की बात कहता सुनाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा और आक्रोश का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial