डलमऊ रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। बीएमपीएस डलमऊ में स्पर्धा 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या सपना तिवारी एवं प्रबंधक शान्तनु सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। शुरुआत एरोबिक्स डांस, परेड व आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई, जिन्हें मौजूद अभिभावकों एवं स्टाफ द्वारा खूब सराहा गया। प्रधानाचार्या सपना तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं का विकास होता है। प्रतियोगिताओं में प्री-प्राइमरी, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने खो-खो, क्रिकेट, बैडमिंटन, 100 मीटर दौड़, सैक रेस, फ्रॉग रेस व स्पून रेस में प्रतिभाग किया। विजयी छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बीएमपीएस डलमऊ में स्पर्धा 2025 का आयोजन, विजेताओं को मिले मेडल व प्रमाणपत्र
