रायबरेली। थाना डीह क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, दिनदहाड़े हुए हत्याकांड से पूरे जिले में सनसनी फैल गई। सीएचसी डीह के पास पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने मुर्तजा (45 वर्ष) पुत्र मुस्तफा, निवासी पूरे पाठक मजरे बिन्नावां थाना नसीराबाद, की गोली मारकर हत्या कर दी। मुर्तजा अपनी बेटी को उसके ससुराल से लेकर घर लौट रहे थे तभी हमलावरों ने रास्ते में रोककर उन पर फायर कर दिया। गोली लगने से मुर्तजा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की बेटी ने पुलिस को नामजद हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य है।
बेटी की आँखों के सामने पिता को गोलियों से भूना, क्षेत्र में हड़कंप
