रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के कोरचंदामऊ गांव के पास सई नदी में दो दिन से लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रघुराईया निवासी शिवम यादव के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि शिवम यादव दो दिन पहले अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। सोमवार को सई नदी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार, घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
दो दिन से लापता युवक का सई नदी में मिला शव, मचा हड़कंप
