रायबरेली में धर्म परिवर्तन के लिए धमकाने का मामला, आरोपी युवक जेल भेजा गया

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज में जबरन धर्म परिवर्तन कराने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी देशराज कंजड़ ने पुलिस को बताया कि 29 नवंबर को मोहल्ले का ही युवक शहबाज़ उसके घर पहुंचा और पूरे परिवार को धमकी देने लगा। आरोप है कि शहबाज़ ने देशराज की बेटी से शादी करने और पूरा परिवार मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसने देशराज का गला भी दबाया।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी शहबाज़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial