मिशन शक्ति के तहत जनपद के सभी थानों के CUG नंबर जारी, महिलाओं को मिलेगी त्वरित सहायता

रायबरेली : जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति प्रभारी के CUG नंबर जारीमहिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति के अंतर्गत रायबरेली जनपद के सभी थानों पर तैनात मिशन शक्ति प्रभारी अधिकारियों के CUG नंबरों की सूची जारी कर दी गई है।इस सूची के जारी होने से महिलाओं को आपात स्थिति, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार की सहायता के लिए सीधे संबंधित थाना स्तर पर संपर्क करने में सुविधा मिलेगी।जारी सूची के अनुसार कोतवाली नगर, मिलएरिया, भदोखर, महिला थाना, महराजगंज, हरचंदपुर, चंदापुर, शिवगढ़, बछरांवा, लालगंज, गुरुबक्शगंज, खीरो, सरेनी, डलमऊ, ऊंचाहार, जगतपुर, गदागंज, सलोन, नसीराबाद सहित जनपद के सभी थानों पर मिशन शक्ति प्रभारी को अलग-अलग CUG नंबर आवंटित किए गए हैं।पुलिस विभाग का कहना है कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन CUG नंबरों के माध्यम से पीड़ित महिलाएं बिना किसी झिझक के सीधे मिशन शक्ति प्रभारी से संपर्क कर सकेंगी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।प्रशासन ने आमजन, विशेषकर महिलाओं से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर अपने क्षेत्र के संबंधित थाना के मिशन शक्ति CUG नंबर पर तुरंत संपर्क करें, ताकि समय रहते सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial