दीवान ने कहा—तुम्हारा इलाज हम करेंगे”, धमकी का आरोप, पीड़िता ने SP से लगाई न्याय की गुहार

सिपाही पर वसूली और धमकी के गंभीर आरोप, SP से शिकायत के बाद मचा हड़कंप

रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गुजरी मजरे प्यारेपुर गांव से पुलिस की कार्यशैली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। गांव निवासी पुष्पा सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर हरचंदपुर थाने में तैनात सिपाही गौरव पटेल पर ग्रामीणों को परेशान करने, नाबालिग बच्चों को चोरी के मुकदमे में फंसाने की धमकी देने और कथित रूप से धन उगाही करने के आरोप लगाए हैं।पीड़िता का आरोप है कि सिपाही द्वारा आए दिन ग्रामीणों को देर रात घर से थाने लाया जाता है और कथित तौर पर पैसे लेने के बाद छोड़ दिया जाता है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इससे गांव की बहू-बेटियों में भी भय का माहौल है।पुष्पा सिंह ने अपने पति की बुलेट बाइक जबरन थाने ले जाने और छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये लेने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।वहीं गांव की एक युवती चांदनी द्वारा पुलिस के खिलाफ शिकायत किए जाने के बाद उसकी मां को कथित तौर पर धमकाने का आरोप भी लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब जांच में लगाए गए आरोपों की सच्चाई सामने आएगी और यह देखना होगा कि पुलिस विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial