डलमऊ महोत्सव सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न, आयोजन में शुभम गौड़ की रही अहम भूमिका

डलमऊ (रायबरेली)।
आठ दिवसीय डलमऊ महोत्सव 2025 का भव्य समापन सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। यह आयोजन 4 नवंबर से 11 नवंबर तक चला, जिसमें प्रसिद्ध सांस्कृतिक दलों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।महोत्सव के दौरान लोक गायन, आल्हा गायन, जादू शो, कठपुतली नृत्य, ब्रज की होली, मयूर नृत्य, राम विवाह, कृष्ण जन्म, अयोध्या रामलला की झांकी, देडिया नृत्य जैसी विविध सांस्कृतिक झलकियाँ मंच पर प्रस्तुत की गईं। इसके साथ ही स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और स्थानीय प्रतिभाओं ने भी आकर्षक प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के सफल संचालन में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम गौड़ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही। उन्होंने न केवल पूरे आयोजन की निगरानी की, बल्कि मंच संचालन से लेकर कलाकारों के प्रोत्साहन तक हर स्तर पर सक्रिय रहकर महोत्सव को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने भी शुभम गौड़ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और समन्वय से ही डलमऊ महोत्सव इस वर्ष अपनी नई ऊँचाइयों पर पहुँचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial