डॉ. रहमान ने किया फीता काटकर उद्घाटन, आम्बा में गूंजा वॉलीबॉल का रोमांच

डलमऊ (रायबरेली)। आम्बा पोस्ट नरसवां गांव में स्पोर्टिंग क्लब आम्बा के तत्वावधान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन पंडित अनुराग दुबे की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. रहमान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने माला पहनाकर मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया।वॉलीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया, जिससे खेल मैदान में रोमांचक मुकाबलों का माहौल बना रहा। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ प्रतियोगिता देखने के लिए मौजूद रही।आयोजकों ने बताया कि इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल भावना का विकास होता है और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर उपस्थित अतिथियों ने स्पोर्टिंग क्लब आम्बा के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial