डलमऊ (रायबरेली)।
डलमऊ महोत्सव के शुभ अवसर पर शिक्षा जगत के बादशाह कहे जाने वाले राकेश कुमार यादव को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भव्य रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि पूर्व विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने उन्हें अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले राकेश कुमार यादव ने वर्षों से समाज में शिक्षा की अलख जगाने का कार्य किया है। उन्होंने अपने अथक परिश्रम से सैकड़ों विद्यार्थियों को सफलता के मार्ग पर अग्रसर किया है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों से राकेश कुमार यादव का स्वागत किया और उनके योगदान की सराहना की। मौके पर कई गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण और छात्र उपस्थित रहे।डलमऊ महोत्सव के इस मंच से राकेश कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा ही समाज को मजबूत बनाती है, और हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना मेरा संकल्प है।
डलमऊ महोत्सव में शिक्षा जगत के बादशाह राकेश कुमार यादव का हुआ भव्य सम्मान
