मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ नगर बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षणिक समारोह का भव्य आयोजन

रायबरेली। बृहस्पतिवार को रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में नगर बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षणिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी रोहनिया डॉ. सत्यप्रकाश ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में खेल के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र प्रताप ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। आज कई निम्नवर्गीय परिवारों के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में जनपद और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। नगर अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि नवनियुक्त जिला व्यायाम शिक्षक मोहम्मद शोऐब हसन खान खेल के क्षेत्र में लगातार सहयोग करते रहे हैं और आगे भी रायबरेली को खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे। नवनियुक्त जिला व्यायाम शिक्षक मोहम्मद शोऐब हसन खान एवं जिला व्यायाम शिक्षिका रेनू शुक्ला ने बताया कि शीघ्र ही जिला स्तरीय रैली प्रस्तावित है, जिसमें पूरे जनपद के छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे। कार्यक्रम के आयोजन में विजय सिंह, विवेक कुमार, मोहम्मद नसीम, दीपेश और राम केवल सहित अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial