सलोन में अफसरों ने पेश की मिसाल-ए-इंसानियत, डूबकर जान गंवाने वाले चिंतामणि के परिवार को दिलाया पक्का घर

सलोन (रायबरेली)। सलोन तहसील प्रशासन ने मानवता की एक बेहतरीन मिसाल पेश करते हुए डीह थाना क्षेत्र में पानी में डूबकर जान गंवाने वाले बेहद गरीब चिंतामणि के परिजनों को बड़ी राहत पहुंचाई है।सलोन तहसील के एसडीएम और सीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए न केवल परिवार से मुलाकात की, बल्कि जनसहयोग के जरिए उनके रहने के लिए पक्का मकान बनवाने की ठोस पहल की। अधिकारियों की मंशा को डीह थाना प्रभारी और उनकी टीम ने अक्षरशः पूरा किया।अधिकारियों ने जन सहयोग से चिंतामणि के घर पर मोरंग, गिट्टी, ईंट सहित निर्माण सामग्री गिरवाई, ताकि जल्द से जल्द परिवार को सुरक्षित आवास मिल सके। इसके साथ ही खाने-पीने का राशन, पंखा, तख्त और बच्चों की पढ़ाई के लिए किताबें भी उपलब्ध कराई गईं।अत्यंत गरीब परिवार के लिए यह मदद संजीवनी साबित हो रही है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे संवेदनशील शासन का उदाहरण बताया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की तत्परता से अब चिंतामणि के परिजन कच्चे मकान की कठिनाइयों से मुक्त होकर पक्के घर में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial