रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। चंदापुर में पूरे भगवान दीन मजरे घूराडीह में रविवार को अचानक अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। आग राजाराम पुत्र अवसान के घर में लगी, जिसमें देखते ही देखते लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।आग में बिस्तर, चारपाई, कपड़े, अनाज समेत आवश्यक घरेलू उपयोग की वस्तुएं पूरी तरह नष्ट हो गईं। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।
रायबरेली: अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
