गोद भराई से पहले चोरों ने उड़ाए जेवर व नकदी, लाखों की चोरी से परिवार सदमे में

शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के बैती गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित विष्णु बाजपेई उर्फ पिंटू बाजपेई के अनुसार चोर छत के रास्ते घर में घुसे और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 1.25 लाख रुपये नकद तथा सोने-चांदी के कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि चोरी हुई नकदी में एलआईसी से प्राप्त 85 हजार रुपये और यूकेलिप्टस के पेड़ बेचकर मिले 40 हजार रुपये शामिल थे।पीड़ित ने बताया कि आगामी 21 जून को उनकी बेटी की गोद भराई का कार्यक्रम निर्धारित है, जिसके लिए उन्होंने नकदी और जेवर सुरक्षित रखे थे। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। सूचना मिलने पर शिवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial