पेड़ से टकराई अनियंत्रित पिकअप, चालक गंभीर घायल; बड़ा हादसा टला

गदागंज (रायबरेली)। रायबरेली जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ऊंचाहार–डलमऊ मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पिकअप संख्या UP 77 T 5198 गदागंज से मतीनगंज की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन लल्ली की चक्की के पास पहुंचा, अचानक संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में ग्राम मलकनपुर मजरे कजियाना निवासी चालक तौफीक उर्फ पप्पू (लगभग 40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ऊंचाहार पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की रफ्तार अधिक थी, जिससे चालक संतुलन खो बैठा। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर अन्य कोई वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।News Plus Report

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial