राहगीरों का सफर जोखिम भरा, ई-रिक्शा पलटने से टला बड़ा हादसा

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। गदागंज से दीन शाह गौरा मार्ग पर सड़क की बदहाल स्थिति लोगों की जान के लिए खतरा बनी हुई है। जगह-जगह गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों का सुरक्षित गुजर पाना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह मार्ग अब सड़क से ज्यादा हादसों का गड्ढा बन चुका है।इसी जर्जर सड़क की वजह से बीते दिन एक ई-रिक्शा गहरे गड्ढे में फंसकर असंतुलित हो गया और पलट गया। हादसे में चालक और सवारियां बाल-बाल बचीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन थोड़ा जोर से पलटा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।ग्रामीणों का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद PWD विभाग वर्षों से इस मार्ग की अनदेखी कर रहा है। न तो निरीक्षण होता है और न ही मरम्मत का कोई कार्य शुरू किया गया है। लोगों का सवाल है—”क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?”रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने बताया कि बरसात में सड़क और भी खतरनाक हो जाती है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन और PWD अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial