विश्व मिर्गी दिवस पर जागरूकता के लिए बढ़े हाथ, लोगों ने लिया संकल्प

डलमऊ (रायबरेली)। विश्व मिर्गी दिवस के अवसर पर एपिलेप्सी (मिर्गी) रोग को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से डलमऊ में भव्य जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को इस रोग के प्रति जागरूक करते हुए समय पर इलाज और सही जानकारी के महत्व पर जोर दिया गया।रविवार को संकट मोचन मंदिर डलमऊ से मुराई बाग तक निकाली गई जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में कस्बेवासी, क्षेत्रवासी, कलाकार, स्कूली बच्चे और विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन अंकल जी हेल्थ केयर द्वारा किया गया, जिसमें अपोलो मेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ के न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।डॉ. गुप्ता ने बताया कि मिर्गी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है और समय पर उचित इलाज से मरीज सामान्य जीवन जी सकता है। उन्होंने लोगों से झाड़-फूंक और अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की।कार्यक्रम में रेडियो मिर्ची से आए आरजे प्रतीक ने संगीत के माध्यम से लोगों को मनोरंजन के साथ जागरूक किया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर रैली में भाग लिया।इस मौके पर सीएचसी डलमऊ के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष पं. बृजेश दत्त द्वारा सहयोगियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रियंका गुप्ता, अंजली गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, राहुल गुप्ता, दिव्यानंद महाराज, राम गोपाल वैश्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial