जगतपुर में हरे पेड़ों का कत्लेआम: ठेकेदार बेखौफ, वन विभाग और पुलिस पर संरक्षण का आरोप

रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवाबगंज बेनिकामा निवासी बब्लू ठेकेदार द्वारा धोधे का पुरवा इलाके में गुलर के हरे-भरे पेड़ों की खुलेआम कटान कराए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध कटाई की जानकारी समय रहते वन विभाग के रेंजर को दी गई थी, बावजूद इसके विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।सूत्रों के अनुसार, पूरे प्रकरण में डिप्टी रेंजर रजनीश और संबंधित रेंजर की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। आरोप है कि उनके संरक्षण में हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई जा रही है, जबकि रेंजर को क्षेत्र में हो रही अवैध कटाई की भनक तक नहीं है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार को जगतपुर पुलिस का संरक्षण प्राप्त है, जिस कारण वह बेखौफ होकर वन संपदा को नुकसान पहुंचा रहा है। हरे पेड़ों की कटान से न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि वन संरक्षण कानूनों की भी खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial