डलमऊ रायबरेली। डलमऊ से रायबरेली की ओर जा रही एक कार कटघर नहरिया के पास अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे, जो इस हादसे में बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिया की रेलिंग बीते कई महीनों से टूटी हुई है, जिसकी शिकायतें पहले भी की जा चुकी थीं, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि रेलिंग दुरुस्त होती तो कार पुलिया से नीचे गिरने से बच सकती थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और विभागीय लापरवाही को लेकर नाराजगी देखने को मिली।
कटघर नहरिया में बड़ा हादसा टला, टूटी रेलिंग बनी हादसे की वजह
