हरचंदपुर में मिला लापता लड़का, लालगंज पुलिस की सक्रियता की सराहना

लालगंज (रायबरेली)। बहाई गांव से लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। इस सराहनीय कार्य से पुलिस की सक्रियता और जिम्मेदारी का परिचय मिला है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बहाई निवासी कामता प्रसाद उर्फ पिंटू गुप्ता का पुत्र कश्यप गुप्ता (15 वर्ष), जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, 14 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे घर से बिना बताए निकल गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने थाना लालगंज में तहरीर दी।मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी प्रमोद सिंह के निर्देशन में बहाई चौकी प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने टीम के साथ तत्काल खोजबीन शुरू की। लगातार प्रयास और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाने के बाद किशोर को हरचंदपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव से आज सुबह करीब 10 बजे सकुशल बरामद कर लिया गया।किशोर के मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने भी बहाई चौकी प्रभारी और पुलिस टीम की सराहना करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial