रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। तिकोना पार्क स्थित नजर पैथोलॉजी में एच.वी.एवन.सी मशीन का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अमीर हसन नजर ने केक काटकर मशीन को औपचारिक रूप से लॉन्च किया। पैथोलॉजी के संरक्षक मोहम्मद राजू ने बताया कि आधुनिक एच.वी.एवन.सी मशीन के शुरू होने से लालगंज क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले शुगर जांच की रिपोर्ट के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब सिर्फ 15 मिनट में रिपोर्ट उपलब्ध हो जाएगी, जिससे इलाज कराने में मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी,वहीं होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. अलकाब हसन नजर ने कहा कि लालगंज क्षेत्र में इस तरह की मशीन का आना डायबिटीज जांच को आसान, तेज और कम खर्चीला बनाएगा। मरीजों को अब जांच के लिए दूर-दराज जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कार्यक्रम में डॉ. अताहुर रहमान, डॉ. अमीर हसन नजर, डॉ. अलकाब हसन नजर, सौरभ सिंह, मोहम्मद राजू, मुफीज अहमद, अल्फ़ाज़ हसन समेत कई लोग मौजूद रहे।
— न्यूज प्लस रिपोर्ट
