रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। पराली जलाने पर रोक के बावजूद किसानों द्वारा खुलेआम खेतों में पराली जलाई जा रही है। प्रशासन की सख्ती के दावों के बीच लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिससे जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।ताज़ा मामला सरेनी ब्लॉक के मलकेगांव के पास का है, जहां खेतों में धड़ल्ले से पराली जलाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है।ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई न होने से किसानों के हौसले बुलंद हैं। पराली जलाने से क्षेत्र में धुआँ फैल रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।प्रशासन ने पराली जलाने पर रोक के साथ जुर्माने और कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर स्थिति बिल्कुल उलट दिख रही है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया है और मामले की जांच की जा रही है।
रायबरेली: खुलेआम खेतों में जलाई जा रही पराली, जिम्मेदारों की उदासीनता पर उठ रहे सवाल
