बंजर जमीन पर कब्जे का खेल! सैनी लेखपाल की मिलीभगत का आरोप

रायबरेली। डलमऊ तहसील क्षेत्र अंतर्गत शोभवापुर, मजरे पखरौली गांव में बंजर जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव के निवासी जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि सहदेव नामक व्यक्ति लगातार सरकारी बंजर जमीन पर कब्जा कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में संबंधित लेखपाल की मिलीभगत से यह अवैध कब्जा किया जा रहा है।मंगलवार को करीब शाम 2:00 बजे जितेंद्र कुमार ने तहसीलदार डलमऊ को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की और तत्काल कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता का कहना है कि कई बार मौखिक रूप से भी शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे कब्जाधारी के हौसले बुलंद हैं।ग्रामीणों में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो अन्य लोग भी सरकारी जमीन पर कब्जा करने लगेंगे, जिससे गांव की व्यवस्था प्रभावित होगी।अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और क्या बंजर जमीन को कब्जे से मुक्त कराया जा सकेगा या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial