डलमऊ में स्तन कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, मेदांता अस्पताल ने दिया सहयोग

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। श्रीमती ओमवती देवी जनकल्याण समिति, डलमऊ के तत्वावधान में मेदांता अस्पताल, लखनऊ के सहयोग से स्तन कैंसर जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 11 दिसंबर 2025, दिन गुरुवार, को सुबह 11 बजे श्री महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय, डलमऊ में संपन्न होगा। कार्यशाला में मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने स्तन कैंसर के लक्षण, रोकथाम, समय पर जांच की आवश्यकता तथा इलाज के आधुनिक तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। डॉक्टरों ने बताया कि समय रहते जांच कराने से कैंसर को शुरुआती चरण में ही रोकना संभव है।संस्था के अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह और प्रबंधक श्री निरंजन सिंह कि नेक पहल है। समिति के अनुसार, इस तरह की जागरूकता गतिविधियों से महिलाओं में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial