रायबरेली: प्राथमिक विद्यालय में चोरी, चोरों ने ताले तोड़कर हजारों का सामान उड़ाया

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत उमरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने स्कूल के मुख्य दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर घुसते हुए हजारों रुपए का सामान चुरा ले गए।घटना की जानकारी मिलने पर स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेश यादव विद्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि चोर लगभग 10 हजार रुपये मूल्य का सामान उठा ले गए हैं। चोरी गए सामान में विद्युत उपकरण, रसोई सामग्री और विद्यालय में उपयोग होने वाली अन्य आवश्यक वस्तुएँ शामिल हैं।प्रधानाध्यापक ने मामले की शिकायत मिल एरिया थाने में दर्ज करा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial