प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऐहार की बदहाली पर ग्रामीणों का आक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन

लालगंज (रायबरेली)। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के समीप स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सुधार की मांग की है।ऐहार गांव निवासी वीरेंद्र, हरिशंकर, रमेश तिवारी, रामबाबू, पवन यादव, रामस्वरूप, रीना सहित अन्य ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बीते कई वर्षों से एमबीबीएस चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई है। वर्तमान में केवल एक आयुष चिकित्सक के भरोसे मरीजों का उपचार किया जा रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि आयुष चिकित्सक भी समय से अस्पताल नहीं पहुंचतीं, जिससे मरीजों को घंटों अस्पताल गेट के बाहर इंतजार करना पड़ता है। कई बार गंभीर रोगी बिना इलाज के लौटने को मजबूर हो जाते हैं।आरोप है कि अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय मरीजों को दवाएं देने के साथ-साथ इंजेक्शन भी लगा रहे हैं, जिससे मरीजों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है। प्रशिक्षित चिकित्सक के अभाव में सही इलाज संभव नहीं हो पा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि बीते दो वर्षों से अस्पताल के भंडार में आयुष की दवाएं उपलब्ध नहीं हैं, इसके बावजूद आयुष चिकित्सक एलोपैथिक दवाओं से मरीजों का इलाज कर रही हैं। इसे स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ बताया गया है।ग्रामीणों ने मांग की है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को समुचित और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial