रायबरेली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष रोल ऑब्ज़र्वर संजय कुमार अग्रवाल (आईएएस) ने गुरुवार को तहसील सदर का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर में चल रहे वोटर लिस्ट से संबंधित कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विशेष रोल ऑब्ज़र्वर ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है, इसलिए इसकी शुद्धता और पारदर्शिता सर्वोपरि है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा अपात्र या गलत नाम किसी भी स्थिति में शामिल न हों।उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइज़र से फील्ड स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और घर-घर सत्यापन को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही युवाओं, महिला मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं के नाम जोड़ने पर विशेष ध्यान देने को कहा।निरीक्षण के दौरान तहसील सदर के अधिकारी एवं निर्वाचन से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।
मतदाता सूची में लापरवाही नहीं चलेगी— संजय कुमार अग्रवाल IAS का तहसील सदर में निरीक्षण
