जगतपुर में सफाई न होने से माइनर कटी, 50 बीघा फसल जलमग्न

जगतपुर (रायबरेली)। सिंचाई विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र में भीख माइनर से निकली केवलपुर बरेथा माइनर की पटरी कटने से लगभग 20 किसानों की करीब 50 बीघा गेहूं व सरसों की फसल जलमग्न हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। माइनर में पानी छोड़े जाने के बाद कमजोर पटरी दबाव नहीं झेल सकी और टूट गई। पटरी कटते ही पानी आसपास के खेतों में फैल गया, जहां कटाई के करीब खड़ी फसल पूरी तरह डूब गई। प्रभावित किसानों में राम प्रसाद, हरिश्चंद्र, गणेश, श्यामलाल सहित कुल 20 किसान शामिल हैं।किसानों का आरोप है कि माइनरों की सफाई सिर्फ कागजों तक सीमित रही, समय से गाद और झाड़ियां नहीं हटाई गईं। सूचना देने के बावजूद सिंचाई विभाग के अधिकारी देर से पहुंचे। ग्राम प्रधान तेजभान ने भी विभागीय लापरवाही की बात कही। सहायक अभियंता बालचंद्र भारती ने माइनर कटने की पुष्टि करते हुए पानी बंद कराने और शीघ्र मरम्मत का आश्वासन दिया। किसानों ने नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial