गैंगरेप पीड़िता का आरोप: दो दरोगाओं ने ली रिश्वत, होटल में किया शोषण

बुलंदशहर (यूपी): गैंगरेप पीड़िता ने पुलिस विभाग पर ही गंभीर आरोप लगाकर हड़कंप मचा दिया है। महिला का कहना है कि गैंगरेप की शिकायत करने के बजाय खुर्जा नगर कोतवाली में तैनात दो दरोगाओं ने उसे प्रताड़ित किया।पीड़िता के अनुसार, एक दरोगा ने कोतवाल के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत ली, जबकि दूसरे दरोगा ने “सहयोग कराने” के बहाने उसे होटल ले जाकर दो दिन में कई बार दुष्कर्म किया। महिला के मुताबिक, कंपनी के तीन युवकों ने उसका अपहरण कर नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप किया और जबरन धर्म परिवर्तन भी कराया। घर लौटने के बाद रिश्वत और शोषण का सिलसिला शुरू हुआ। पीड़िता का आरोप है कि उसने कई बार अधिकारियों से शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। डीआईजी से मिलने पर भी उसे थाने में धमकाया गया। महिला का कहना है कि आरोपी दरोगा लगातार उसे और उसके पति को डराता-धमकाता है।

नेशनल डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial