भारत हॉस्पिटल की अनोखी पहल!IVF और जनरल हेल्थ कैंप में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़

रायबरेली। शहर स्थित भारत हॉस्पिटल में 17 मई को विशेष IVF एवं जनरल हेल्थ कैंप का सफल आयोजन किया गया। कैंप में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और विशेषज्ञ डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया। कैंप का उद्देश्य आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं महिलाओं को IVF और स्त्री रोग संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करना रहा।

कैंप में जनरल मरीजों का परीक्षण वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनवर द्वारा किया गया, जबकि महिला एवं स्त्री रोग से संबंधित मरीजों को गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. स्वालिहा और डॉ. श्रेया जायसवाल ने परामर्श दिया। डॉक्टरों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सावधानियों, सही खानपान और समय पर उपचार के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

इस अवसर पर भारत हॉस्पिटल के प्रोटेक्टर डॉ. के. ए. शेख, प्राची यादव, श्रेया वर्मा, नाज़िया, दरख्शन, अंकुश यादव, डॉक्स फैजान, अयान, अल्ताफ एवं सलामुद्दीन मौजूद रहे। वहीं Team Bharat के संस्थापक गुफरान मंसूरी, आकाश यादव, सबीना बानो, नेहा नाज़ एवं काज़िम रज़ा ने कैंप की व्यवस्था संभालते हुए मरीजों को सहयोग प्रदान किया।

कैंप का शुभारंभ पत्रकार रफीक शेख, डॉ. इकरार हुसैन एवं एडवोकेट डी.बी. सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं, जिससे लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह आसानी से मिल पा रही है। मरीजों ने भी कैंप की व्यवस्था और डॉक्टरों द्वारा दिए गए परामर्श की सराहना की।

रिपोर्ट मेराज अली 8471062005

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial