श्रीमद्भागवत कथा के बाद श्रद्धालुओं से गुलजार हुआ डलमऊ, देर शाम तक चला ब्रह्म भोज

डलमऊ में आयोजित हुआ विशाल ब्रह्म भोज, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

रायबरेली के डलमऊ कस्बे में एक सप्ताह तक चली श्रीमद्भागवत कथा के समापन के उपरांत मंगलवार को विशाल ब्रह्म भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम गौड़ द्वारा कराया गया। कथा वाचक पूज्य मारुत नंदन जी महाराज के श्रीमुख से आयोजित भागवत कथा में पूरे सप्ताह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।मंगलवार को आयोजित ब्रह्म भोज में सुबह से लेकर देर शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम स्थल पर धार्मिक एवं भक्तिमय माहौल बना रहा। ब्रह्म भोज से पूर्व बड़े मठ के स्वामी देवेंद्र आनंद गिरि जी महाराज, बछरावां के पूर्व विधायक सहित कई गणमान्य लोगों ने सुंदर पाठ में भाग लिया और धर्म लाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम में आए अतिथियों के स्वागत की व्यवस्था विजय कुमार गौड़, अजय कुमार गौड़, रामचंद्र तिवारी, विशाल गौड़, शुभम गौड़, नीरज गौड़ एवं दर्श गौड़ सहित अन्य लोगों ने संभाली। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का भी विशेष सहयोग रहा। श्रद्धालुओं ने आयोजन की भव्यता और व्यवस्थाओं की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial