रायबरेली। नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी का रायबरेली का आज दूसरा दिन है। दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी ने भुएमऊ गेस्ट हाउस में समाज के विभिन्न वर्गों से मुलाक़ात की। अलग अलग डेलिगेशन से मिलने के बाद राहुल गांधी राही ब्लाक के लोधवारी गाँव में अमर शहीद वीरा पासी की मूर्ती का अनावरण किया। इसके बाद राहुल गांधी ने बहुजन स्वाभिमान सभा को संबोधित किया।राहुल गांधी ने कहा कि आज हम वीरा पासी जी को याद कर रहे हैं। जो विचारधारा अंबडेकर और वीरापासी की थी उसकी रक्षा ठीक से नही हो रही है। हमारे सामने संविधान पर हमला हो रहा है। संविधान कोई मामूली किताब नही है। यह किताब एक विचारधारा है। जोकि अंबडेकर, वीरा पासी, महात्मा गांधी के खून में थी। हमारे आंखों के सामने इस विचारधारा का अपमान होता है तो हम चुप हो जाते हैं। संविधान पर आरएसएस खुल कर हमला करता है। जो अंबडेकर की मूर्ति पर माथा टेकते हैं वह इनका अपमान करते हैं। विचार धारा पर आक्रमण करते हैं। यह आक्रमण संविधान पर ही नही बल्कि यह देश हर किसी का है। आपके सामने इस संविधान को आरएसएस के लोग फाड़कर फेंकते हैं तो आप चुप हो जाते हैं। इसकी रक्षा करना आपका फर्ज है।राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं विदेश न जाओ, सोना न खरीदो, इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदो। आने वाले समय मे किसान के पास खाद नही होगी आर्थिक तूफान आएगा। डीजल, तेल, गैस, दाल चावल के दाम किधर जाएंगे आपको अंदाजा भी नही है। प्रधानमंत्री कहता है विदेश मत जाओ और खुद जहाज पर बैठकर विदेश चला जाता है। वोट चोरी करता है, जाति जनगणना नही करता, अडानी अंबानी को देश बेच देता है। हमे अंबडेकर वीरापासी की विचारधारा की रक्षा करनी है।उन्होंने कहा कि 21वी सदी के वीरा पासी, अंबडेकर व गांधी आज के युवाओं में से आएंगे। आने वाला समय मुश्किल है। मोदी जी ने देश की जनता की जेब से धन निकाल दिया। जो संविधान रक्षा करता था नरेंद्र मोदी, आरएसएस ने खत्म किया। मनरेगा बंद की, पब्लिक सेक्टर को प्राइवेट किया। यूनिवर्सिटी में आरएसएस के लोग बैठा दिए। इन्हें कुछ नही पता उन्हें बैठा दिया। इन्होंने संविधान खत्म कर दिया। एसआईआर करके जो लोग इन्हें वोट नही करते थे उनके करोड़ो वोट वोट काटे हैं। ईरान अमेरिका के बीच युद्ध हुआ। अब आर्थिक तूफान आने वाला है। हॉर्मोज स्टेट को बंद कर दिया गया जिससे दुनिया का 20 फीसदी तेल बंद हो गया। आने वाले तीन चार महीने में सबसे भयानक महंगाई आएगी। खाद, गैस, पेट्रोल खत्म हो जाएगा। जिसका अम्बानी अडानी पर असर नही होगा। आम आदमी पर असर होगा। पूरा का पूरा झटका किसान, मजदूर, युवा, महिलाओं पर होगा। हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को नरेंद्र मोदी ने बेच दिया है। नरेंद्र मोदी अब रोएगा और कहेगा कि मेरी गलती नही है। गलती नरेंद्र मोदी, अमित शाह आरएसएस की हैं। तीन महीने बाद वो टीवी पर आकर रोएगा। कोविड, नोट बन्दी में भी रोया था। इसकी आड़ में अरब पतियों का कर्जा माफ कर दिया। चुनाव से पहले कहा कि तेल की कोई कमी नही है। अब जब तेल के दाम बढ़ रहे हैं तो अम्बानी इसे बाहर बेच रहा है। अम्बानी अडानी तेल के पैसे से मोदी को फंडिंग करते हैं।भीषण गर्मी में भी कांग्रेस के समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों से पूरा पंडाल गूंज रहा था। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद तनुज पुनिया, विधायक आराधना मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी, सांसद अमेठी किशोरी लाल शर्मा, कांग्रेस अनुसूचित जाति विंग के अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम, दीपक सिंह, डॉक्टर मनीष सिंह, पंकज तिवारी सहित अनेक कांग्रेस नेता भी मंच पर उपस्थित थे।कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी अमेठी संसदीय क्षेत्र चले गए अमेठी मे राहुल गाँधी मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल मे बाइस लाख की लागत से लगी यूएसजी मशीन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह गौरीगंज व अमेठी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा के घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात भी करेंगे । राहुल गांधी ने कल दौरे के पहले दिन बछरावा, खीरों, लालगंज और शहर में आयोजित कार्यक्रमों मे हिस्सा लिया।
रायबरेली में राहुल गांधी का बड़ा हमला!“संविधान पर हमला कर रही RSS-BJP, आने वाला है आर्थिक तूफान”
