रायबरेली।
बिहार विधानसभा चुनाव में AIMIM पार्टी को मिली पाँच सीटों की जीत के बाद रायबरेली स्थित पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और जीत पर उत्साह जताया। सीमांचल क्षेत्र में AIMIM ने यह सभी पाँच सीटें अपने नाम की हैं, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखा गया। इस मौके पर AIMIM ज़िला उपाध्यक्ष मोहम्मद आबिद एडवोकेट ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमाम ने महागठबंधन में शामिल होने की पूरी कोशिश की, लेकिन AIMIM को शामिल नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव का घमंड चरम पर था और वह AIMIM नेतृत्व को चरमपंथी कहकर जनता को गुमराह कर रहे थे। आबिद ने कहा कि बिहार की जनता ने इसका जवाब दे दिया है। उन्होंने आगे कहा कि सीमांचल क्षेत्र की जनता ने AIMIM पर भरोसा जताया है और पाँच सीटें जीतने का गौरव दिया है। आबिद ने दावा किया कि इंशा अल्लाह आने वाले 2027 के चुनाव में AIMIM उत्तर प्रदेश में भी नया इतिहास रचेगी।
रिपोर्ट — News Plus Report
