रायबरेली।जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार एक कार ने सड़क किनारे मौजूद 7 लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में कार की चपेट में 5 युवतियां और 2 महिलाएं आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।मृतकों व घायलों की पहचानइस हादसे में मृतकों की पहचान असमा (18), विमांशी (23), शावलनी (22) और रवमम (14) के रूप में हुई है। सभी मृतक जगतपुर थाना क्षेत्र के कोडर और चूली गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं।वहीं घायलों में रिया पटेल (14), विया पटेल (12), साधना (9), मीना (22) और रेशमा (14) शामिल हैं। इनमें से विया पटेल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया है।
रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को रौंदा, 4 की मौत, 3 घायल
