Report : MERAJ ALI
रायबरेली। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सरेनी की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के पीडीए फार्मूले के तहत भोजपुर निवासी मनीष देव पाल की सक्रियता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। युवाओं में मजबूत पकड़ बनाने वाले 36 वर्षीय मनीष देव पाल लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और समाजवादी विचारधारा के साथ पीडीए मॉडल को जनता तक पहुंचा रहे हैं। सपा नेतृत्व से मुलाकात के बाद उनके अभियान में तेजी आई है। क्षेत्र में प्रतिदिन दौरा कर वे सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए जनता का विश्वास हासिल कर रहे हैं। बीते दिनों पूरे डंगरी चकमलिक भीटी में तालाब में डूबकर मृत हुए युवक के परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाई। वहीं खपरा ताल गांव में सड़क दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिलकर सहायता और श्रद्धांजलि दी। उनकी यह पहल जनता के बीच सराहना का विषय बनी हुई है। मनीष देव पाल का कहना है कि सरेनी में पिछड़े वर्गों और दलितों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, जबकि उनके हक और सुविधाएं उपेक्षित हैं। हालांकि 2027 में समाजवादी पार्टी उन्हें टिकट देगी या नहीं, यह तय होना बाकी है, लेकिन उनकी बढ़ती सक्रियता ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है।
सपा से सियासी शंखनाद: सरेनी की राजनीति में मनीष देव पाल की धमाकेदार एंट्री
