ऊंचाहार में विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक, समस्याओं पर हुई चर्चा

ऊंचाहार (रायबरेली)। नगर कार्यों की समीक्षा एवं विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला अध्यक्ष एवं नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने विकास कार्यों की प्रगति पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि “किसी भी नगर पंचायत अध्यक्ष को यदि किसी स्तर पर कोई परेशानी आती है तो मैं पूरी तरह से साथ खड़ा हूं।” बैठक में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर, विनोद कौशल, प्रभात साहू, मोहम्मद अली, सरिता, दीपेंद्र गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial