जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रायबरेली (डीह)। डीह थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुसुम चंद्र पुत्र राम अभिलाष निवासी गोयरा मजरे घीसीगढ़, ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीह पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मेच्यूरी में भिजवा दिया है। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

रिपोर्ट: आलम कादरी
News Plus Report

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial