प्रधान प्रतिनिधि की भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम के निर्देश पर एसडीएम करेंगे जांच

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ तहसील क्षेत्र के नरपतगंज गांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंकज सोनी की भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दबंगों द्वारा गाटा संख्या 635 स्थित उनकी भूमिधरी भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। मामले को लेकर प्रधान प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए शिकायती पत्र सौंपा है।जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के उपरांत दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा अवैध कब्जा शीघ्र हटवाया जाएगा।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में अवैध कब्जों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए हैं। शासन की नीति के तहत भूमाफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial